Breaking News
खबरें पढ़ें
कुएं में गिरा सांड, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया || घोरावल पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार || पत्रकार अमान खान बने एमडी न्यूज के सहायक ब्यूरो प्रमुख || प्रेरकों ने मानदेय भुगतान हेतु दिया ज्ञापन, बीएसए ने दिया एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन || गोपाष्टमी पर गौशाला में विधि-विधान से हुआ गौ पूजन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना || मतदाता सूची में छूटे लोगों और 18-19 साल के युवाओं के नाम जोड़ने पर जोर, 18 नवंबर को होगी अहम बैठक || ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी दरोगा की तबीयत, इलाज के दौरान मौत || रबी अभियान में किसानों को बड़ी राहत, 49 समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित || घोरावल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे || जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
Tuesday 17th November 2026 04:35:00 PM

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी दरोगा की तबीयत, इलाज के दौरान मौत

Blog single photo
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• शक्तिनगर थाने में तैनात 57 वर्षीय सदाशिव राय के निधन से पुलिस महकमे में शोक, गाजीपुर के रहने वाले थे दरोगा

शक्तिनगर(सोनभद्र)। शक्तिनगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सदाशिव राय की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान अचानक उनके सीने और बाजू में तेज दर्द उठा। साथी पुलिसकर्मी तत्काल उन्हें एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित संजीवनी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 57 वर्षीय सदाशिव राय मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे।

• निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर

सदाशिव राय के असामयिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक व्याप्त हो गया। वहीं, उनके निधन की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से साथी पुलिसकर्मी और परिचित भी स्तब्ध हैं।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top