Breaking News
खबरें पढ़ें
कुएं में गिरा सांड, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया || घोरावल पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार || पत्रकार अमान खान बने एमडी न्यूज के सहायक ब्यूरो प्रमुख || प्रेरकों ने मानदेय भुगतान हेतु दिया ज्ञापन, बीएसए ने दिया एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन || गोपाष्टमी पर गौशाला में विधि-विधान से हुआ गौ पूजन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना || मतदाता सूची में छूटे लोगों और 18-19 साल के युवाओं के नाम जोड़ने पर जोर, 18 नवंबर को होगी अहम बैठक || ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी दरोगा की तबीयत, इलाज के दौरान मौत || रबी अभियान में किसानों को बड़ी राहत, 49 समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित || घोरावल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे || जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• बीएसए ने दिया आश्वासन, ज्ञापन सौंपकर उठाई थी शीघ्र भुगतान की मांग

सोनभद्र। जनपद के शिक्षा प्रेरकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सोनभद्र को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। प्रेरकों ने बताया कि शासन स्तर से मानदेय की धनराशि जारी हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनके बैंक खातों में भुगतान नहीं पहुंचा है।

बीएसए ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी प्रेरकों के खातों में मानदेय की धनराशि भेज दी जाएगी।

• आश्वासन मिलने पर प्रेरकों में खुशी

बीएसए के आश्वासन के बाद प्रेरकों ने प्रसन्नता जताते हुए उनके साथ ही शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रेरकों का कहना था कि लंबे समय से मानदेय का इंतजार कर रहे कर्मियों को भुगतान मिलने से राहत मिलेगी और वे शिक्षा एवं साक्षरता से जुड़े कार्यों को और अधिक निष्ठा के साथ आगे बढ़ा सकेंगे। इस अवसर पर प्रेरक संघ के पदाधिकारी अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रेरक उपस्थित रहे।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top