Breaking News
खबरें पढ़ें
कुएं में गिरा सांड, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया || घोरावल पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार || पत्रकार अमान खान बने एमडी न्यूज के सहायक ब्यूरो प्रमुख || प्रेरकों ने मानदेय भुगतान हेतु दिया ज्ञापन, बीएसए ने दिया एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन || गोपाष्टमी पर गौशाला में विधि-विधान से हुआ गौ पूजन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना || मतदाता सूची में छूटे लोगों और 18-19 साल के युवाओं के नाम जोड़ने पर जोर, 18 नवंबर को होगी अहम बैठक || ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी दरोगा की तबीयत, इलाज के दौरान मौत || रबी अभियान में किसानों को बड़ी राहत, 49 समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित || घोरावल में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे जयकारे || जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
Tuesday 17th November 2026 08:30:00 PM

पत्रकार अमान खान बने एमडी न्यूज के सहायक ब्यूरो प्रमुख

Blog single photo
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• संगठन में मिली नई जिम्मेदारी, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प

सोनभद्र। एमडी न्यूज (बहुआयामी समाचार) ने संगठन का विस्तार करते हुए पत्रकार अमान खान को जनपद सोनभद्र का सहायक ब्यूरो प्रमुख (वाइस ब्यूरो चीफ) नियुक्त किया है।

संस्था के अध्यक्ष केएम आमिश, राष्ट्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र कसौधन एवं अन्य उच्च पदाधिकारियों की सहमति से 16 नवंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

संस्था ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, निष्पक्ष कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

• जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा

अपनी नियुक्ति पर अमान खान ने संस्था के शीर्ष नेतृत्व एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह जनपद की जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता एवं निष्पक्षता के साथ उठाने का कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर जनपद के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top