घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अंशु निवासी भरौली और लवकुश निवासी सिरसाई के कब्जे से चोरी के माल में से कुल 6,500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
• दोनों के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं चोरी के मुकदमे
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त थाना घोरावल में दर्ज चोरी के दो मुकदमों में वांछित थे। विवेचना के दौरान 17 नवंबर को दोनों को गिरफ्तार किया गया। जांच में दोनों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(4) की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट






