Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Friday 25th July 2025 07:01:00 PM

बावली में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत

Share on

  संवाददाता अजीत पाण्डेय

🔥 शव की तलाश में जुटी पुलिस और फायर सर्विस

सोनभद्र(बभनी)। थाना बभनी क्षेत्र के घघरी गांव में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक लालबहादुर की बावली में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने गांव के एक 10 वर्षीय बालक रोशन के साथ हाथ-पैर धोने के लिए बावली गया था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

Blog single photo
घटना करीब दोपहर 3 बजे की है। मृतक लालबहादुर पुत्र स्व. रामरूप, निवासी घघरी टोला सहगोड़ा, बावली में पानी से हाथ धो रहा था, तभी फिसलकर गहरे पानी में गिर गया। जब वह पानी में ऊपर-नीचे होने लगा और बाहर नहीं निकल सका तो उसके साथ मौजूद बालक रोशन शोर मचाने लगा। शोर सुनते ही गांववाले मौके पर पहुंच गए और तत्काल बभनी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर शशिकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश शुरू की गई। बावली का पानी बहुत गहरा और लबालब भरा होने के कारण स्थानीय लोगों को पानी में उतरने से रोका गया है।
Blog single photo
पुलिस ने फायर सर्विस को मौके पर बुलाया, जो रस्सी और काटा आदि उपकरणों के साथ तलाशी अभियान चला रही है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका है। काफी देर चले सर्च अभियान के बाद देर शाम युवक का शव बरामद हो गया। यह हादसा इलाके में शोक की लहर फैला गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।



Top