Breaking News
कलेक्ट्रेट गेट स्थित सेल्फी प्वाइंट का होगा कायाकल्प     |     सर्पदंश: घर लौट रहे युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती     |     रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक टेंपो से टकराई, युवक गंभीर घायल     |     
Tuesday 12th August 2025 05:26:00 PM

नियमों को ताक पर रख, बिना छुट्टी लिए पीएस बिछियारी की प्रधानाध्यापक रही गायब

Share on

  संवाददाता रघुराज सिंह

💥 भगोड़े शिक्षकों के आगे अधिकारी बेबस

सोनभद्र(बीजपुर)। खंड शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के जरहा न्याय पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बिछियारी में मंगलवार सुबह 10:30 बजे पहुंचने पर कक्षा 1 से 5 तक के कक्ष बंद मिले। बगल के एक कक्ष में अनामिका मेम कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को पढ़ा रही थीं।

113 के सापेक्ष सिर्फ 24 विद्यार्थी मिले उपस्थित:

पूछने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में लगभग 113 विद्यार्थियों का नामांकन है, लेकिन वर्तमान में केवल 24 विद्यार्थी उपस्थित हैं।शिक्षकों की तैनाती के संबंध में उन्होंने बताया कि विद्यालय में वह स्वयं और प्रियंका मेम दो शिक्षक तैनात हैं, जिनमें से प्रियंका मेम आज अनुपस्थित हैं।


Blog single photo


बच्चों के मुताबिक कभी - कभी ही विद्यालय आती हैं अनुपस्थित शिक्षिका:

विद्यालय की जर्जर स्थिति के कारण उमस भरी गर्मी में बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ रही है। जहां सुबह 10:30 बजे मध्याह्न भोजन का समय होना चाहिए, वहीं रसोइया पौने 10 बजे ईंधन पर खाना बनाना शुरू करती हैं, जिससे विद्यार्थियों को समय से भोजन नहीं मिल पाता।

बच्चों से पूछने पर उन्होंने संकोच के साथ बताया कि विद्यालय में प्रियंका और अनामिका मेम ही हैं, लेकिन प्रियंका मेम अक्सर अनुपस्थित रहती हैं, जबकि अनामिका मेम नियमित रूप से आती हैं।

प्राथमिक विद्यालय मैनहवा, लखार, कंपोजिट विद्यालय महुली और पूर्व माध्यमिक विद्यालय रजमिलान के निरीक्षण के दौरान शिक्षक तैनात मिले और विद्यालयों का संचालन सुचारू रूप से पाया गया।

Blog single photo


खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन:

इस मामले में संकुल प्रभारी पंकज वैश्य से प्रियंका मेम की छुट्टी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

बीईओ म्योरपुर, सुनील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है। शिक्षिका ने कोई छुट्टी नहीं ली है, इस पर कार्रवाई की जाएगी।




Top