शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। सदर कोतवाली अंतर्गत धोबही गांव में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता फिलहाल अपने ननिहाल में रह रही थी, जबकि उसका मूल निवास छपका बताया जा रहा है। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने महिला को घर से कुछ दूरी पर स्थित खलिहान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।इस मामले में रामनाथ (40) और शशिकांत (18) पर गंभीर आरोप लगे हैं, दोनों धोबही के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। सुबह लगभग 10 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस की 112 पीआरबी टीम मौके पर पहुंची। वारदात के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर ग्राम प्रधान के दरवाजे पर बैठा दिया। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में घर लौटती मिली। पुलिस मौके पर मौजूद है, जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।