Breaking News
क्रेशर प्लांट में करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल     |     मूसलाधार बारिश ने खोली रेलवे अंडरपास की पोल, जलभराव से घंटों बाधित रहा आवागमन     |     ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• मुआवजा, दाखिल-खारिज और पेड़ कटान के कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

दुद्धी(सोनभद्र)। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कनहर सिंचाई परियोजना क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और लंबित मामलों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुआवजा वितरण, दाखिल-खारिज, पेड़ कटान, विद्युत समस्याओं और माइनर नहर खुदाई के सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेन कैनाल क्षेत्र में आने वाले पेड़ों की कटान जून माह तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके लिए 6 डिवीजन स्तरीय टीमों का गठन किया गया है। वहीं विद्युत विभाग ने परियोजना क्षेत्र में लंबित तकनीकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया।

• कार्य प्रगति स्पष्ट न बताने पर अभियंता को फटकार, ठेकेदार पर पेनाल्टी की चेतावनी

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव और उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह को निर्देश दिया कि डूब क्षेत्र की लंबित दाखिल-खारिज की कार्रवाई प्रतिदिन कराते हुए जल्द पूरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उनके मामलों में वरासत और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया तेजी से पूरी कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान केसीडी प्रथम के अधिशासी अभियंता वीर बहादुर सिंह द्वारा कार्य प्रगति की स्पष्ट जानकारी न दिए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। वहीं माइनर खुदाई कार्य कर रहे ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि निरीक्षण में प्रगति असंतोषजनक मिलने पर कड़ी पेनाल्टी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने विस्थापित परिवारों का सर्वे कराकर उन्हें आवास उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





Top