Breaking News
कलेक्ट्रेट में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए वोट चोरी के आरोप     |     आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 500 किलो लहन बरामद     |     दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने राकेश जायसवाल, भोलू जायसवाल उपाध्यक्ष     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर, अतिरिक्त सफाई कर्मी और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की मांग

दुद्धी(सोनभद्र)। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे और सचिव सुरेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आईपीडी के तहत जनरल वार्ड, डिलीवरी वार्ड, इमरजेंसी रूम और लेबर रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद ऊपरी मंजिल स्थित जनरल वार्ड व अन्य कमरों के साथ ओपीडी और ब्लड बैंक भवन की व्यवस्थाएं भी देखीं। बीडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद नवागत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुणा निधि, बीपीएम संदीप सहित अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की।


Blog single photo


अस्पताल प्रशासन ने बीडीओ के समक्ष स्वच्छता के लिए 1-2 अतिरिक्त सफाई कर्मियों और रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड की तैनाती की मांग रखी। बीडीओ जितेंद्र नाथ दुबे ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए ब्लॉक सदस्यों के साथ बैठक कर सहमति बनाने और जल्द अमल में लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सीएचसी की अन्य कमियों को भी बैठक में रखने की बात कही। बीडीओ ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अस्पताल का वातावरण साफ-सुथरा रहने से मरीजों के उपचार और स्वस्थ होने में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, सीएचसी के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।




Top