SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र(घोरावल)। जनपद में जारी स्थानांतरण आदेश के तहत प्रभारी निरीक्षक घोरावल के पद पर तैनात निरीक्षक विनोद कुमार यादव का स्थानांतरण प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर बरकोनिया के पद पर किया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक बृजेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल बनाया गया है। वहीं निरीक्षक शमशेर यादव को निरीक्षक अपराध थाना घोरावल से निरीक्षक अपराध थाना ओबरा भेजा गया है। वहीं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें।
.