Breaking News
एनटीपीसी रिहंद में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, स्वच्छता की दिलाई गई शपथ     |     घोरावल में डीएम और एसपी ने सुनीं 183 शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण     |     भाटी के बयान पर भड़का गुस्सा, ब्राह्मण समाज ने फूंका पुतला     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• उपचार के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र(रायपुर)। थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी 24 वर्षीय फूलवती पत्नी मुरली की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला की तबीयत अचानक खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों में घटना के बाद शोक का माहौल है।





Top