Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच निकली शोभायात्रा, 26 फरवरी को होगा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

घोरावल(सोनभद्र)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सत्तद्वारी में विराजमान लक्ष्मी-नारायण विग्रह की भव्य शोभायात्रा प्रातः 10 बजे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार, घंटे-घड़ियाल, कलश एवं शंखनाद की पावन ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ शिवद्वार मंदिर से विधि-विधानपूर्वक किया गया, जहां आचार्य द्वारा मंत्रोच्चार के बीच विग्रह का पूजन सम्पन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के जयघोष के साथ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली और मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया।


Blog single photo


• भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का अनुपम संगम

जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में हल की जुताई के दौरान यह विग्रह भूमि से प्रकट हुआ था, जिसके बाद क्षेत्रवासियों में गहरी आस्था जागृत हुई। सार्वजनिक सहयोग से शिवद्वार मंदिर के समीप भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। नवनिर्मित मंदिर में 26 फरवरी 2026 को विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न कराया जाएगा, जिसके क्रम में यह शोभायात्रा निकालकर धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की गई है। आयोजन में लवकुश, संजय, वकील, लक्ष्मीकांत, अमित, विनीत सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।




Top