Breaking News
सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत, पुलिस ने शुरू की पंचनामा कार्रवाई     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शिव शिष्यों की भव्य शोभायात्रा     |     सावन की तैयारियों को लेकर अजीरेश्वर महादेव धाम में बैठक संपन्न     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• प्रभारी थानाध्यक्ष ने त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर दिया जोर

बीजपुर(सोनभद्र)। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम बीजपुर थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के हिंदू और मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत लोगों के साथ मुहर्रम पर्व के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष ने सभी से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आपसी भाईचारे, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार कोई भी ताजियादार अखाड़ों में प्रदर्शन के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नहीं करेगा तथा डीजे का इस्तेमाल भी प्रतिबंधित रहेगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

• ताजिया मार्गों की व्यवस्थाओं का समय रहते समाधान कराने के निर्देश

बैठक के दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष ने ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों पर यदि कहीं अस्थायी बिजली के तार या अन्य प्रकार की कोई समस्या हो तो समय रहते अवगत कराने की बात कही, ताकि उनका समाधान कराया जा सके। उन्होंने ताजियों की ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए मार्गों का निरीक्षण करने और किसी भी संभावित बाधा को पहले से दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि बीजपुर, राजों, खम्हारिया, जरहा और लीलादेवा ग्राम सभाओं में कुल 17 ताजिए निकाले जाएंगे। बैठक में उप निरीक्षक कमलाकांत पांडेय, शिव आधार, राम जतन, राम भजन पाल, हाजी खलील, सलीम खान, मुख्तार, नसीम अख्तर, गयासुद्दीन, मीर हसन, इदरीश शेख, हाफिज खान, पायंबर शेख एवं शकील शेख सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





Top