Breaking News
मांगें पूरी न होने पर बैंककर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, सहायक प्रबंधक बोले- जारी रहेगा आंदोलन     |     36 घंटे से विधुत आपूर्ति ठप: फाल्ट ढूढने में नाकाम बिजली कर्मी      |     पुलिया बहने से ग्रामीणों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे नौनिहाल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• मकान निर्माण कार्य के दौरान 12 फीट नीचे गिरने से गई जान

घोरावल(सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई गांव में मकान की शटरिंग करते समय हादसा हो गया। सिरसाई निवासी बनारसी पुत्र खेलाड़ी मकान की शटरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान शटरिंग का पटरा खिसक गया, जिससे वह करीब 12 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

• उपचार के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम

घायल अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





Top