Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बलिया से रायपुर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, दो घायलों को गंभीर हालत में वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया

बभनी(सोनभद्र)। सोनभद्र जिले के बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी एक परिवार कार से रेणुकूट होते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े टैंकर में कार पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रूचि सिंह (33) पत्नी पवन सिंह की मौत हो गई, जबकि यतेंद्र सिंह, मालती सिंह, पवन सिंह, पंकज सिंह और चार वर्षीय रिमझिम घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

• गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, पुलिस कर रही जांच

ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया तथा पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रूचि सिंह को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद यतेंद्र सिंह (70) पुत्र धर्मदेव सिंह और पवन सिंह (35) पुत्र यतेंद्र सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

अपडेट: घायलों में रेफर हुए वृद्ध की भी इयाज के दौरान मौत हो गई।





Top