Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• खनन कारोबार से जुड़े व्यापारियों के यहां ताबड़तोड़ छापेमारी

सोनभद्र। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की। जानकारी के अनुसार लगभग 25 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की, जिससे कारोबारी वर्ग में हलचल मच गई।

बताया जा रहा है कि टीम लगभग आधा दर्जन खनन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के आवास और प्रतिष्ठानों पर पहुंची है। छापेमारी में 60 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।





Top