Breaking News
मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था पर पूर्व विधायक ने सीएम को भेजा पत्र     |     खनन स्थलों की अव्यवस्था पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा     |     तेज रफ्तार पिकअप ने उड़ाई बाइक, युवक 20 फीट खाई में जा गिरा     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

सोनभद्र। जिले के लिए आज रेलवे के मानचित्र पर एक बड़ी सौगात दर्ज हुई। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए गाड़ी संख्या 11631/11632 भोपाल–धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस का शुभारंभ कर दिया। चोपन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया। नई ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1 एसी प्रथम श्रेणी, 2 एसी द्वितीय श्रेणी, 6 एसी तृतीय श्रेणी, 7 शयनयान और 4 साधारण श्रेणी के कोच शामिल हैं। रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के पूरा होते ही अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन का भी रास्ता साफ होगा। भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई यह बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेस भोपाल वाया चोपन वाया धनबाद होते हुए पुनः भोपाल तक संचालित होगी। चोपन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने इसे जनपद के विकास की दिशा में अहम कदम बताया। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि रेल और सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम यह नई ट्रेन सेवा है। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि जनता की यात्रा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोहरीकरण कार्य पूर्ण होते ही अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रारंभ कराया जाएगा, जिससे सोनभद्र सीधे बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों से बेहतर रूप से जुड़ सकेगा।





Top