Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र(अनपरा)। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 40/2026 व 11/2026 की विवेचना के दौरान यक्ष ऐप में उपलब्ध विवरण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई। 25.02.2026 को मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ककरी वारफाल के पास घेराबंदी कर अमर पनिका निवासी रेनूसागर को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी का मंगलसूत्र, मोबाइल फोन व नकदी बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्त ने 22/23 फरवरी 2026 की रात एनसीएल कॉलोनी ककरी में चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि दिन में कॉलोनी की रेकी करता था और रात में वारदात को अंजाम देता था। अन्य चोरी किए गए सामान को फेरीवालों को बेचने तथा कुछ सामान रिहन्द डैम में फेंकने की बात भी सामने आई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।





Top