Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्णय

बीजपुर(सोनभद्र)। बेडिया हनुमान मंदिर परिसर में पूर्व सूचना के अनुसार प्रेस क्लब बीजपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनिल त्रिपाठी ने की, जिसमें संरक्षक राम बली मिश्र, अनिल कुमार त्रिपाठी, संजय अग्रवाल, विजय पटेल, रविन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रामजियावान गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप कुमार राय, महामंत्री रघुराज सिंह तथा रविन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25/02/2026 से प्रेस क्लब बीजपुर की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया जाता है।

• सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय, सभी को दी जाएगी सूचना

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन जल्द किया जाएगा तथा सभी सम्मानित सदस्यों को इसकी सूचना औपचारिक रूप से प्रदान की जाएगी। पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया।





Top