Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र(करमा)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत करमा ब्लॉक के 100 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट पर ले जाया गया। बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल के तहत पहले विद्यालय स्तर पर विज्ञान, सामान्य अध्ययन और समसामयिक विषयों की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें प्रत्येक स्कूल से चयनित तीन-तीन छात्र ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए। लगभग 150 प्रतिभागियों में से शीर्ष 100 बच्चों को उनके ज्ञान, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भ्रमण के लिए चयनित किया गया। विद्यार्थियों ने हाथीनाला स्थित डाइवर्सिटी पार्क, रिहंद बांध और रेनुकूट के आदित्य बिड़ला मंदिर का अवलोकन किया।

डाइवर्सिटी पार्क में बच्चों ने जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रिहंद बांध पर एआरपी राजकुमार मौर्य और राधेश्याम पाल ने जल से विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया और उसकी उपयोगिता को सरल तरीके से समझाया, जिसे विद्यार्थियों ने रुचि के साथ सुना और बांध परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद रेनुकूट स्थित आदित्य बिड़ला मंदिर का भ्रमण कराया गया। यह शैक्षणिक यात्रा बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव साबित हुई, जिसमें संतोष पाण्डेय, बिजेंद्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह पटेल, अनुपमा सिंह, स्मिता पाल, सीमा कुमारी, छाया सिंह, सरोज सिंह, दीपक सिंह, श्यामलाल, संजय कुमार, धनिता, राजेश कुमार सिंह, रविकांत और रविन्द्र सहित शिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी छात्र शामिल रहे।





Top