Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  इमरान उर्फ राजा संवाददता

सोनभद्र(रामगढ़)। आगामी होली और रमजान को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पन्नूगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने की, जिसमें विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, मस्जिद के मौलाना, सदर सहित क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की। बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश भी दिए गए। मोटरसाइकिल पर ट्रिपल सवारी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि गांवों में घूम-घूमकर डीजे न बजाया जाए तथा ध्वनि की तीव्रता निर्धारित सीमा में रखी जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आपसी सहयोग से ही पर्वों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जा सकता है।





Top