Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

सोनभद्र(दुद्धी)। जनपद के दुद्धी के कटौली गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खतीवा नाला के पास नीम के पेड़ से एक व्यक्ति के लटकने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि 40 वर्षीय देवनारायण उर्फ सोमरू पुत्र शिवलाल गोंड का शव पेड़ के नीचे पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच बच्चों का पिता था, जिसमें दो बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार देवनारायण हाल के दिनों में खेत पर रह रहा था और मंगलवार को गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित थे। सुबह खोजबीन के दौरान घर से करीब 400 मीटर दूर नाले के पास उसका शव मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।





Top