Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  बाबू लाल शर्मा संवाददाता

सोनभद्र(म्योरपुर)। पागन नदी के शिव घाट पर अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बुधवार दोपहर लगभग एक बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को धर दबोचा। मुखबिर से मिली सूचना पर म्योरपुर रेंज की टीम ने घेराबंदी कर लोडिंग के तुरंत बाद वाहन को रोक लिया। कार्रवाई की भनक लगते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वनकर्मियों ने वाहन को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया।

कार्रवाई रेंजर जबर सिंह यादव के नेतृत्व में वन दरोगा श्यामकांत बिंद, सर्वेश कुमार और वन रक्षक चंद्रभान पटेल की टीम ने की। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह अभियान डीएफओ कमल कुमार पटेल के निर्देशन में चलाया गया। जब्त ट्रैक्टर अशोक कुमार निवासी विश्रामपुर, थाना बभनी का बताया गया है। मामले में विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश जारी है।





Top