Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का चुर्क पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ, जहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वह सड़क मार्ग से विकास भवन के लिए रवाना हुईं, जहां अधिकारियों संग महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

जनपद भ्रमण के दौरान राज्यपाल विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर मंथन करेंगी। विभागीय प्रस्तुतियों के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरे दिन बैठकों और समीक्षा का दौर जारी रहेगा।





Top