Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद में आयकर विभाग की टीम ने लगातार तीसरे दिन भी अपनी कार्रवाई जारी रखी। मेसर्स ईशान कंस्ट्रक्शन से जुड़े एक बड़े कारोबारी के आवास और ठिकानों पर जांच की प्रक्रिया चलती रही। बताया जा रहा है कि विभाग की कड़ी चेतावनी के बाद संबंधित कारोबारी देर रात दिल्ली से लखनऊ पहुंचे और योजना भवन के पास हजरतगंज क्षेत्र में मौजूद रहे। विभाग की ओर से फोन कर तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे।

खनन कारोबार से जुड़े इस बड़े नाम को लेकर पूरे जिले में चर्चाओं का दौर तेज है। उधर ओबरा क्षेत्र में भी दो अन्य प्रमुख कारोबारियों के घर आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम पहुंची और दस्तावेजों की पड़ताल की। लगातार चल रही इस कार्रवाई से व्यावसायिक और राजनीतिक हलकों में हलचल बनी हुई है।





Top