Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। जनपद के घोरावल कोतवाली परिसर में आने वाले होलिका दहन, होली और रमजान को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ राहुल पांडे ने की, जिसमें त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। तय किया गया कि होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही कराया जाएगा और किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। समयबद्ध तरीके से सभी कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की जाएंगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिजली की लाइनों के नीचे होलिका दहन न किया जाए। प्रत्येक गांव में निगरानी के लिए टीम बनाई जाएगी, जिसमें चौकीदार, होमगार्ड और स्थानीय लोग शामिल रहेंगे। होली पर डीजे धीमी आवाज में बजाने, अश्लील गीतों से परहेज करने और किसी को जबरन रंग न लगाने की हिदायत दी गई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद रंग खेलने की गतिविधियां रोकने की अपील की गई, क्योंकि उसी समय मुस्लिम समुदाय नमाज के लिए घरों से निकलता है। अव्यवस्था की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करें और सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएं। बैठक में नगर पंचायत व विभिन्न विभागों के जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।





Top