Breaking News
मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था पर पूर्व विधायक ने सीएम को भेजा पत्र     |     खनन स्थलों की अव्यवस्था पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा     |     तेज रफ्तार पिकअप ने उड़ाई बाइक, युवक 20 फीट खाई में जा गिरा     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• आंगनबाड़ी के दो बच्चों का अन्नप्राशन, वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम

बभनी(सोनभद्र)। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी में वार्षिक उत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय रहे। विद्यालय के प्राध्यापक देवेन्द्र गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बाल विकास विभाग के दो बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। बच्चों ने स्वागत गीत व नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

बच्चों को स्टेशनरी वितरित, अखबार पढ़ने की दी सीख

समारोह में अतिथियों द्वारा बच्चों को कॉपी, पेन, स्टेशनरी, रंग व वस्त्र भेंट किए गए। बच्चों और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय-समय पर खेलकूद के साथ अखबार पढ़ने की आदत भी डालनी चाहिए, जिससे सामान्य ज्ञान बढ़ता है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना, सीडीपीओ नागेंद्र भारती, बिरला कार्बन की सीएसआर प्रमुख निवेदिता मुखर्जी, एडीओ पंचायत सतीश सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अध्यापक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।





Top