Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मरम्मत कार्य के दौरान हाईवोल्टेज सप्लाई चालू होने से हादसा

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र के बीसहार गांव निवासी संतोष की बिजली के पोल पर कार्य करते समय करंट लगने से मौत हो गई। वह घोरावल उपखंड के बिसरेखी फीडर पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात था। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम विभाग से शटडाउन लेने के बाद वह जोगिनी ग्राम पंचायत के गांव में पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई और वह तेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

• जिम्मेदार कर्मियों पर गिरी गाज

घायल संतोष को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों ने बिसरेखी सबस्टेशन के अवर अभियंता शैलेश कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया है। साथ ही एसएसओ अभिषेक कुमार एवं एक अन्य संविदा कर्मी को सेवा से पृथक कर दिया गया है, जबकि अधिशासी अभियंता और एसडीओ के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।





Top