Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• एसपी ने एरिया डोमिनेशन कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। आगामी होली एवं रमजान पर्व के मद्देनजर जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

• सौहार्द बनाए रखने की अपील, अफवाह फैलाने पर चेतावनी

अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया। साथ ही अपील की कि दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे और पारस्परिक सम्मान के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





Top