Breaking News
मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था पर पूर्व विधायक ने सीएम को भेजा पत्र     |     खनन स्थलों की अव्यवस्था पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा     |     तेज रफ्तार पिकअप ने उड़ाई बाइक, युवक 20 फीट खाई में जा गिरा     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• जल निगम कार्यों पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने गिनाई कमियां

बभनी(सोनभद्र)। विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख प्रतिनिधि की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में हर घर जल योजना की प्रगति पर जेई ने जानकारी दी, लेकिन उपस्थित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने पाइपलाइन व कनेक्शन में खामियों का आरोप लगाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने आयुष्मान कार्ड, नसबंदी प्रोत्साहन राशि, टीवी रोग उपचार व मुख्यमंत्री राहत योजना की जानकारी दी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों को ड्रेस, जूता-मोजा हेतु 1200 रुपये सीधे खाते में भेजे जा रहे हैं और अभिभावकों को धनराशि के सही उपयोग के प्रति जागरूक करने की जरूरत है।

• मनरेगा, स्वच्छता व कृषि योजनाओं पर भी चर्चा

बैठक में एडीओ पंचायत सतीश कुमार सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, आरआरसी व खाद गड्ढों की जानकारी दी और उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की। मनरेगा संबंधी जानकारी देते हुए एपीओ ने बताया कि मार्च के बाद नई व्यवस्था के तहत फेस अटेंडेंस प्रणाली लागू होगी। एडीओ एजी नीरज साहू ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य बताते हुए कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ लेने का आग्रह किया। खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा एसआईआर प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।





Top