Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• रेलवे स्टेशन जाते समय हादसा, सिर में गंभीर चोट से मौके पर बिगड़ी हालत

विंढमगंज(सोनभद्र)। झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव निवासी निकेश यादव अपनी मां लक्ष्मी देवी (53) को बाइक से विंढमगंज रेलवे स्टेशन पैसेंजर ट्रेन पकड़ाने ले जा रहे थे। भारती इंटर कॉलेज के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में वाहन अनियंत्रित हो गया, जिससे लक्ष्मी देवी सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल अवस्था में परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने जांच के बाद लक्ष्मी देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।





Top