Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• रेघडा शिव मंदिर के पास ट्रेलर-आयशर की आमने-सामने टक्कर, चालक केबिन में फंसा

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के घिवही ग्राम पंचायत स्थित रेघडा शिव मंदिर के समीप नेशनल हाईवे-39 पर सुबह करीब 6 बजे विंढमगंज की ओर से आ रहा ट्रेलर और दुद्धी की तरफ से आ रहा आयशर ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर शिव मंदिर की बाउंड्री तोड़ते हुए सीधे परिसर में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घंटेभर रेस्क्यू के बाद निकाला गया चालक

हादसे में आयशर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। ग्रामीणों ने तुरंत राहत-बचाव शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।





Top