Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! ट्रांसफॉर्मर बदलते समय लाइनमैन की जिंदा जलकर मौत

सोनभद्र। जिले के घोरावल में ट्रांसफॉर्मर बदलने के दौरान दो दिन पूर्व बड़ा हादसा हो गया था। करीब 25 फीट ऊंचे विद्युत खंभे पर कार्य कर रहे लाइनमैन को अचानक 11 हजार वोल्ट का तेज झटका लगा, जिसके बाद शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी और वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मालूम हुआ कि उसके काम करने के दौरान शटडाउन रोककर बिजली चालू कर दी गई थी जिससे ये हादसा हुआ।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक संतोष के परिवार वालों ने 36 घंटे बाद सड़क जाम कर दिया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। पत्नी बिंदु देवी ने परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और उचित मुआवजे व दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने दो संविदाकर्मी को बर्खास्त कर दिया और जेई को सस्पेंड कर दिया। वहीं एसडीओ और अधिशाषी अभियंता के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की है।





Top