Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मुख्य अभियंता ने की कार्रवाई, एक्सईएन और एसडीओ निलंबित, दो कर्मियों की सेवा समाप्त

करमा(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में बिजली पोल पर ट्रांसफार्मर संबंधी कार्य के दौरान करंट लगने से लाईनमैन की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विभाग ने अधिशासी अभियंता एवं एसडीओ को भी सस्पेंड कर दिया है।

दो दिन पूर्व कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाने से लाईनमैन संतोष करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश की स्थिति बनी रही।

• लापरवाही के आरोपों के बीच विभाग ने की सख्त कार्रवाई

मामले में कथित लापरवाही को देखते हुए मुख्य अभियंता मिर्जापुर की ओर से कार्रवाई की गई है। अधिशासी अभियंता राबर्ट्सगंज एसबी ठाकुर और एसडीओ चोपन कृष्ण नंदन के निलंबन की सूचना है। इसके पूर्व विभाग द्वारा जेई शैलेश प्रजापति को निलंबित किए जाने तथा दो संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त की कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।





Top