Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 28 फरवरी की सुबह ठुरकी नदी पुल के पास से पकड़ा गया, बीएनएस व डीपी एक्ट में था वांछित

दुद्धी(सोनभद्र)। 28 फरवरी को वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में पंजीकृत मु.अ.सं. 21/26 धारा 69 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित लाल बहादुर उर्फ बहादुर (लगभग 25 वर्ष) निवासी ग्राम गुरमा, थाना चोपन को गिरफ्तार किया गया।

• मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, सुबह 9:30 बजे गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार ठुरकी नदी पुल से लगभग 100 मीटर पहले मुखबिर की सूचना पर आरोपी को 28 फरवरी को सुबह करीब 9:30 बजे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में उ0नि0 श्रवण कुमार यादव, कांस्टेबल हरिश्चन्द्र एवं होमगार्ड जयप्रकाश शामिल रहे।





Top