Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

बभनी(सोनभद्र)। बभनी पुलिस ने साइबर ठगी से धोखाधड़ी से हुए शिकार पीड़ित व्यक्ति के कुल 18700 रुपए धनराशि वापस कराई ।बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र धन सिंह के खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने इनके खाते से धोखाधड़ी से धनराशि निकाल ली थी। शिकायत मिलने पर बभनी थाना के साइबर टीम की एन सी आर पी पोर्टल पर पंजीकृत शिकायत में आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की ।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के परिवीक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव के नेतृत्व में साइबर टीम ने एन सी आर पी पोर्टल का उपयोग करते हुए संबंधित बैंक खातों में धनराशि को होल्ड कराया।इसके बाद बैंक शाखाओं से समन्वय पत्राचार के द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी की ।इस प्रक्रिया के तहत साइबर के ठगी शिकार पीड़ित व्यक्ति संतोष कुमार पुत्र धन सिंह के खाते में कुल 18700 धनराशि वापस कराई ।पीड़ित व्यक्ति ने बभनी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव,उप निरीक्षक बभनी मक्खन लाल , हेड कांस्टेबल सलीम , कांस्टेबल घनश्याम पाल, कांस्टेबल अखिलेश कुमार मौजूद रहे।





Top