Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• शीतल पेयजल, शौचालय और हवा की व्यवस्था नहीं होने की शिकायत

बीजपुर(सोनभद्र)। वैढन–बीजपुर मार्ग पर सिरसोती गांव स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों और ग्राहकों का कहना है कि पंप पर हवा भरने की मशीन लगी होने के बावजूद वाहनों में हवा नहीं भरी जाती। इसके अलावा शीतल पेयजल, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, इमरजेंसी नंबर और स्टॉक संबंधी विवरण प्रदर्शित न होने की भी शिकायत सामने आई है।


Blog single photo


• शौचालय की स्थिति पर भी सवाल, जिम्मेदारों से जांच की मांग

ग्राहकों का आरोप है कि शौचालय में गंदगी और बदबू के कारण उपयोग में कठिनाई होती है तथा एक शौचालय पर ताला लगा रहता है। लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। साथ ही डीजल-पेट्रोल की डेंसिटी और स्टॉक संबंधी जानकारी प्रदर्शित न होने तथा शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर अंकित न होने की भी बात कही गई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जांच कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।




Top