Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• शांतिनगर और पुनर्वास प्रथम बाईपास पर तेज रफ्तार का तांडव, चालक फरार

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के शांतिनगर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से कन्हैया पाल (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पुनर्वास प्रथम बाईपास मार्ग की ओर भागा, जहां रामसजीवन, अंजनी और रामदास के पशुओं को टक्कर मार दी। घटना में एक गाय और एक बैल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य पशु घायल बताए जा रहे हैं।

• घायल किशोर रेफर, पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच तेज की

घटना के बाद परिजन घायल कन्हैया पाल को तत्काल एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर सबसे पहले पीआरवी पुलिस के भानु प्रताप सिंह, जितेन्द्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचें

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। जीवित पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया तथा मृत पशुओं के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की बात कही है।


Blog single photo

.




Top