SVG इण्डिया न्यूज रूम
मुगलसराय(चंदौली)। वाराणसी–चंदौली रिंग रोड के पास सहजौर गांव के समीप बीती रात कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने चार युवकों पर गोली चला दी। सोनू यादव, रामकुमार यादव, अक्षय यादव और कृष्णा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के पीछे रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है।
• आरोपी फरार, कई थानों की फोर्स तैनात
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस की कई टीमें सक्रिय कर दी गईं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीओ के नेतृत्व में अतिरिक्त फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।