Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

मथुरा। ब्रज की पावन होली को बदनाम करने की कोशिशों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। पुलिस के अनुसार कुछ लोग वर्षों पुराने वीडियो को हालिया बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति बन रही है और ब्रज की छवि प्रभावित हो रही है। बरसाना की लठामार होली और वृंदावन-मथुरा की रंगभरनी एकादशी जैसे आयोजनों में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में भ्रामक सामग्री को गंभीरता से लिया गया है।

• विशेष टीम गठित, फर्जी वीडियो फैलाने वालों मुकदमा दर्ज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर ऐसे यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए जा रहे हैं, जो पुराने वीडियो को नया बताकर प्रसारित कर रहे हैं। एसपी देहात सुरेश चंद ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया की स्वतंत्रता का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।


Blog single photo

.




Top