Breaking News
मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था पर पूर्व विधायक ने सीएम को भेजा पत्र     |     खनन स्थलों की अव्यवस्था पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा     |     तेज रफ्तार पिकअप ने उड़ाई बाइक, युवक 20 फीट खाई में जा गिरा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• होली से पहले चेकिंग में बड़ी कार्रवाई, मोटरसाइकिल सवार पकड़ाया

मांची(सोनभद्र)। होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मांची मोड़ तिराहा, बहद ग्राम सुअरसोत के पास पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। खलियारी की ओर से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर अचानक वाहन मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे मौके पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से कुल 43.920 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब बरामद होने का मामला सामने आया।

अभियुक्त पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

मांची(सोनभद्र)। गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार खरवार पुत्र रामा शंकर सिंह खरवार, निवासी ग्राम लोंदा, थाना लोहरा, जिला कैमूर भभुआ (बिहार), उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर थाना मांची में मु0अ0सं0 14/26 के तहत धारा 317(2) बीएनएस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान अवैध शराब कारोबार पर सख्त नजर रखी जा रही है।





Top