Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मौके पर ही पुरुष की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। देवरा गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बताए जा रहे हाईवा ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुरुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने की बात सामने आई है।

• मिर्जापुर की ओर जा रहे थे दोनों, पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि बाइक सवार हिंदूवारी से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और घटना के संबंध में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top