Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• होली पर प्रशासन सख्त, शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। रंगों के पर्व होली को लेकर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, इसलिए इसे पारंपरिक गरिमा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मनाया जाए। प्रशासन पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

• हुड़दंग, जबरन रंग और तेज डीजे पर रहेगी सख्ती

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कोई भी कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। जबरन रंग लगाने, कीचड़ फेंकने, मानकों से अधिक ध्वनि में डीजे बजाने और मादक पदार्थों के सेवन से बचने की अपील की गई है। अभिभावकों से बच्चों को सुरक्षित तरीके से होली खेलने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है तथा शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।





Top