Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• आयुष्मान मरीजों को अब निशुल्क मिलेगी हाईटेक सर्जरी की सुविधा

वाराणसी। काशी में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में ओएनजीसी के CSR फंड से रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू कर दी गई है। सेवा की शुरुआत में बिहार के 70 वर्षीय मरीज के घुटने का ऑपरेशन रोबोटिक तकनीक के माध्यम से किया गया। दावा किया जा रहा है कि किसी भी सरकारी अस्पताल में रोबोट के जरिए सर्जरी की यह पहली पहल है।

• निजी अस्पतालों तक सीमित तकनीक अब आम मरीजों के लिए उपलब्ध

बीएचयू आईएमएस ट्रामा सेंटर में शुरू हुई इस सुविधा के तहत आयुष्मान योजना में भर्ती मरीजों का ऑपरेशन रोबोट की मदद से निशुल्क किया जाएगा। अब तक यह अत्याधुनिक तकनीक मुख्य रूप से निजी अस्पतालों तक सीमित थी, जहां इसका खर्च आम लोगों की पहुंच से बाहर माना जाता था। नई व्यवस्था से गंभीर मरीजों को बेहतर, सटीक और कम जोखिम वाली सर्जरी का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





Top