Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पीछे से हमला करने का आरोप, कई लोगों ने घेरकर की पिटाई

अलीनगर(चंदौली)। डीजल कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार रात लगभग 10 बजे पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परशुरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा दिनेश सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल यादव मामले को शांत कराकर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पीछे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर कर मारपीट की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी।

• पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, अन्य की तलाश जारी

घटना में दरोगा दिनेश सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने तथा हेड कांस्टेबल अनिल यादव का हाथ फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है, जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।





Top