SVG इण्डिया न्यूज रूम
घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र के प्रसिद्ध उमा महेश्वर विराजमान शिवद्वार धाम में होली पर्व के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह मंगला आरती के साथ भस्म आरती और रंग-गुलाल के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही और प्रसाद के रूप में मिश्री, ठंडई, भांग, गुजिया और मिठाइयों का वितरण लगातार चलता रहा।
• रंगभरी एकादशी पर हुई बैठक में तय हुआ था होली महोत्सव का आयोजन
बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति और शिवद्वार धाम के प्रधान पुजारी सुबास गिरी के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में हिमांशु गिरी, शिवम गिरी, सूर्यकांत दुबे और राघवेंद्र गिरी सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका रही। समिति के उपाध्यक्ष श्रीकांत दुबे और पुजारी सुबास गिरी ने सभी देशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की।