Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में विकास कार्यों और वन विभाग से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में विंध्याचल मंडल मीरजापुर के मण्डलायुक्त एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़, सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त विंध्याचल मंडल मीरजापुर रमेश चन्द्र, घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, सदर विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा व राबर्ट्सगंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को मण्डलायुक्त के समक्ष रखा।

• वन विभाग से जुड़ी समस्याओं पर हर माह बैठक कराने का निर्देश

मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, इसलिए उनके माध्यम से प्राप्त समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में वन विभाग से संबंधित कई मुद्दे भी सामने आए, जिस पर मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर चर्चा कर समय रहते समाधान किया जा सके और विकास कार्यों को गति मिल सके।





Top