Breaking News
मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था पर पूर्व विधायक ने सीएम को भेजा पत्र     |     खनन स्थलों की अव्यवस्था पर फूटा व्यापार मंडल का गुस्सा     |     तेज रफ्तार पिकअप ने उड़ाई बाइक, युवक 20 फीट खाई में जा गिरा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज जारी

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलालझरिया भट्टी मोड़ से लगभग एक किलोमीटर आगे म्योरपुर मेन रोड पर शाम करीब 6:30 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मूर्ता निवासी अजय कुमार (25) पुत्र देवप्रसाद दुद्धी से बाइक पर अपने घर लौट रहा था, तभी गुलालझरिया भट्टी मोड़ से आगे गांव के पास मेन रोड पर सामने से आए एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

• ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी पंकज सिंह की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में घायल युवक के परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई।





Top