रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर के पूर्व छात्र सौरभ गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 783वीं रैंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सौरभ गुप्ता के पिता रामजी गुप्ता दवा व्यवसाय से जुड़े होने के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय बताए जाते हैं, जबकि उनकी माता गिरिजा देवी गृहिणी हैं। सोनभद्र के। बीजपुर गांव के शांतिनगर कस्बा के रहने वाले है। परिवार में तीन भाई माता, पिता व भाभी शामिल है। सौरभ से दो भाई बड़े है। सबसे छोटे सौरभ अपने घर में है। दो भाई व पिता मेडिकल स्टोर संचालक है। शुभम मेडिकल स्टोर के नाम से बस स्टेंड पर दुकान है। पिता रामजी गुप्ता, माता गिरजा देवी बड़े भाई आशुतोष गुप्ता, शुभम गुप्ता, भाभी स्वेता गुप्ता परिवार में शामिल है। माता व भाभी जी गृहणी है। परिवार में सबसे शोम व मृदुभाषी स्वभाव के सौरभ अपने परिवार व पास पड़ोस में जानें जाते है।
• शैक्षणिक जीवन से ही प्रतिभा का किया प्रदर्शन
बताया गया कि सौरभ गुप्ता बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने बताया कि सौरभ ने पहले प्रयास में आईआईटी एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण कर आईआईटी पटना से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में जेई एटीसी के पद पर कार्यरत रहे। विद्यालय के शिक्षकों ने सौरभ की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।