Breaking News
शटरिंग का पटरा खिसकने से मजदूर की मौत     |     राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     सीएमओ ने दुद्धी अस्पताल का किया निरीक्षण, आशाओं के मानदेय भुगतान के दिए निर्देश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से इलाके में मची अफरा-तफरी

अनपरा(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के गेट नंबर-2 के समीप बीती रात एक देशी मदिरा की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दुकान में रखी बड़ी मात्रा में शराब धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते लाखों रुपये की देशी शराब जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

• दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना को लेकर आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।





Top